{"_id":"6998d0d56ff062a8ce0dfba6","slug":"ignoring-demands-will-not-be-tolerated-joint-action-committee-will-take-to-the-streets-chandigarh-news-c-16-pkl1091-953787-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मांगों पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़कों पर उतरेगी जाॅइंट एक्शन कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मांगों पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़कों पर उतरेगी जाॅइंट एक्शन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में पूर्व कनवीनर अश्वनी कुमार को दी श्रद्धांजलि, संघर्ष तेज करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। जाॅइंट एक्शन कमेटी की बैठक चेयरमैन सुरमुख सिंह और पैटर्न राजा राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व कनवीनर स्वर्गीय अश्वनी कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। सदस्यों ने संगठन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कमेटी वर्षों से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रही है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जाॅइंट एक्शन कमेटी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी दिनों में संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कुलदीप सिंह, कमल, छआगा सिंह, हुकम चंद, माम राज, रणजीत बिल्ला, राम सिंह, याद राम, सुरिंदर सिंह, चेत सिंह, राममिलन, रविंद्र बिंदु, बलजीत सिंह, नरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos