सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget 2014-15

बजट सेशन में इनेलो, भाजपा का विधानसभा से वाकआउट

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana Budget 2014-15
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान सदन से बाहर घोषणाएं करने पर हरियाणा का समूचा विपक्ष बिफर गया। इनेलो और भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर विधानसभा से वाकआउट किया।
Trending Videos


स्पीकर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जैसे ही दोपहर 2 बजे प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, उसी समय भाजपा के अनिल विज कहने लगे कि सीएम ने सदन से बाहर घोषणाएं की हैं। तभी सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने उन्हें टोक दिया। विज ने उन्हें कहा कि वे टोकने वाले कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर ने विज से कहा कि चिल्ला क्यों रहे हो? उन्होंने विज को बैठने के लिए कहा। तभी इनेलो के अशोक अरोड़ा ने कहा कि सदन चल रहा है, घोषणाएं बाहर हो रही हैं। स्पीकर ने उन्हें कहा कि सदन की कार्यवाही में व्यवधान न डालें। विज ने कहा कि आज शून्यकाल नहीं होगा, इसलिए वे अपनी बात कह रहे हैं।

स्पीकर ने उन्हें कहा कि वे इस तरह ब्लैकमेल नहीं कर सकते। विज ने कहा यह सदन की मर्यादा का सवाल है। स्पीकर ने उन्हें बैठने के लिए कहा तो भाजपा के अनिल विज, कृष्ण पाल गुर्जर, घनश्याम सर्राफ सदन से वाकआउट कर गए। स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करवा दिया।

जब प्रश्नकाल समाप्त हुआ तो स्पीकर ने वित्त मंत्री से बजट पेश करने को कहा। उसी समय अशोका अरोड़ा ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में घोषमाओं को मंजूरी दी गई और सदन के बाहर घोषणाएं कर दी गईं।

तभी सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि कौन सी घोषणाएं सदन के बाहर की हैं? अरोड़ा ने कहा कि वैट घटाया गया, ऑटोरिक्शा वालों का टैक्स कम किया। सीएम ने कहा कि उन्होंने जब राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया था, यह घोषणाएं उस समय कर दी थी।

अगर कोई सदन के भीतर उपस्थित न हो तो वे क्या करें। सीएम ने कहा कि विपक्ष ऐसी बात कर गुमराह कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे (अरोड़ा) सदन में उस दिन नहीं थे।

विज भी फोन पर व्यस्त थे। वित्त मंत्री बजट पढ़ने लगे तो अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा सहित इनेलो के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। भाजपा विधायकों ने दोबारा वॉकआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed