{"_id":"c6506e4552be617f80c609ac98711e38","slug":"election-counting-preprations-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मतगणना कैसे होगी? ये गणित यहां समझो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मतगणना कैसे होगी? ये गणित यहां समझो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 May 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2014 की मतगणना के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।
Trending Videos
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2014 की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जाएगी, जो 8:30 बजे तक जारी रहेगी। उसके बाद ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती सुबह 8:30 शुरू कर दी जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट के मतों की गणना पूरी हो जाती है तो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की ईवीएम मशीनों की गणना शुरू कर दी जाएगी।
वाल्गद ने बताया कि यदि पोस्टल बैलेट के मतों की गणना में ज्यादा समय लगता है, तो भी उस स्थिति में सुबह 8:30 बजे ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 32 पोलिंग स्थान हैं, जहां पर 90 मतगणना केंद्र हैं। इन मतगणना केंद्रों पर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतों की गणना करवाएंगे। इसके अलावा, इन 32 पोलिंग स्थानों पर पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मेज लगी होगी और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार मतों का संकलन होता रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर पर इसका संकलन करवाएंगे।
ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल में 16 मई को सुबह से ले जाया जाएगा। ईवीएम मशीन लाने और ले जाने की अधिकारिक वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मतगणना केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी और केंद्रों में जाने वाले गणना एजेंट और कर्मचारियों की भी तलाशी या जांच की जाएगी।