{"_id":"699e10694f527fbfc10eb88a","slug":"despite-slot-booking-applicants-wait-for-hours-for-their-turn-chandigarh-news-c-16-pkl1079-957033-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्लॉट बुकिंग के बावजूद आवेदकों बारी के लिए घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्लॉट बुकिंग के बावजूद आवेदकों बारी के लिए घंटों इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-34 के पासपोर्ट कार्यालय में रोज लग रही है भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इंडिया के दौर में जहां सरकारी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के दावे किए जाते हैं वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-34 के पासपोर्ट कार्यालय की जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। यहां आने वाले आवेदकों की बड़ी शिकायत है कि पहले से बुक किए गए स्लॉट के बावजूद उनको घंटों अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में के पासपोर्ट कार्यालय में सुबह 9:00 बजे से ही कतार लग जाती है। कई आवेदक पंजाब और हरियाणा के दूर दराज इलाकों से आते हैं, जिनको आने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। इसके बाद यहां आकर दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ता है। आवेदकों के अप्वाइंटमेंट का नंबर आने के बाद भी एक से दो घंटे का समय लगता है। चूंकि आवेदकों में छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शामिल होते हैं, इस वजह से उनको ज्यादा परेशानी होती है। इंडस्ट्रियल एरिया के पासपोर्ट सेवा केंद्र में बाहर ही इंतजार करना पड़ता है। आवेदकों का कहना है कि पासपोर्ट कार्यालय को टोकन सिस्टम को ज्यादा प्रभावी बनाना चाहिए जिससे समय के अनुसार लोगों को बुलाया जाए और भीड़ कम हो।
समस्याएं हल नहीं होतीं, समय ही नहीं देते
पासपोर्ट विभाग में अपने काम से पंजाब से आईं एक महिला ने बताया कि पीएसके में अप्वाइंटमेंट आसानी से मिल जाता है। हां, वहां से कोई इंक्वायरी लग जाती है तो उसका समाधान सेक्टर-34 के पासपोर्ट कार्यालय में ही होता है। यहां समस्या जल्द हल नहीं होतीं। समय काफी लगता है। स्थिति को बदलना चाहिए।
बिना काम हुए घर जाना पड़ेगा
मैं सेक्टर-34 के पासपोर्ट कार्यालय में सुबह नौ बजे पहुंच गया था। दोपहर के दो बजे तक बुलाया नहीं गया। नंबर नहीं आया, बिना काम हुए घर जाना पड़ेगा। -जहीर खान, कैथल
बस इंतजार... नंबर आया नहीं
टोकन दिया गया था पर अब तक नंबर ही नहीं आया। ऐसी स्थिति यहां नहीं होनी चाहिए। मैं तीन घंटे से यहां पर इंतजार कर रहा हूं। लेकिन अब तक नंबर नहीं आया है। -रमजान खान, चंडीगढ़
Trending Videos