सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Smuggler arrested with pistol and heroin near Sokhiwal village of Amritsar

Amritsar: पुलिस पर फायरिंग कर नाका तोड़ भागा थार सवार तस्कर काबू, पिस्तौल, हेरोइन और कारतूस बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के बाद रात सूखेवाल गांव टी प्वाइंट पर नाकेबंदी की थी। इस बीच तरनतारन के सीमांत गांव धनोए खुर्द निवासी तस्कर गुरलाल सिंह बिना नंबर के अपनी नई थार गाड़ी से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Smuggler arrested with pistol and heroin near Sokhiwal village of Amritsar
पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के गांव सूखेवाल के पास बुधवार रात नई थार में सवार तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर नाका तोड़ भाग गया। लेकिन पीछा करने के बाद पुलिस स्पेशल सेल की पार्टी ने मानांवाला के पास उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान धनोए कलां निवासी गुरलाल सिंह के तौर पर हुई है। चाटीविंड थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में रुकावट डालने, असलहा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के बाद रात सूखेवाल गांव टी प्वाइंट पर नाकेबंदी की थी। इस बीच तरनतारन के सीमांत गांव धनोए खुर्द निवासी तस्कर गुरलाल सिंह बिना नंबर के अपनी नई थार गाड़ी से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी समेत अमृतसर की तरफ भाग निकला। स्पेशल सेल की टीम ने पीछा कर उसे मानांवाला के पास उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .30 बोर की चीन निर्मित पिस्तौल और पांच कारतूस समेत एक किलो हेरोइन भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed