सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hissar Rape Case and Haryana Govt

हिसार रेप प्रकरण में बढ़ीं सरकार की मुसीबतें

प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Hissar Rape Case and Haryana Govt
विज्ञापन

हिसार के भगाना रेप प्रकरण में हरियाणा सरकार के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मामले के राजनीतिक रंग लेने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस कुछ भी बोलने से बच रहें है। लेकिन सरपंच पर लग रहे आरोपों को पुलिस ने जांच के आधार पर नकार दिया है।

Trending Videos


पुलिस जांच में अभी तक सरपंच के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी (ला एंड आर्डर) के मुताबिक, हिसार के आईजी इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़ितों पर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और पीड़िता के चाचा द्वारा जहर खाए जाने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है।

आयोग ने इस मामले में दूसरी बार हिसार प्रशासन को तलब किया है। 19 मई को हिसार प्रशासन अपना जवाब पेश करेगा। आयोग ने इस मामले की जांच तीन सदस्यीय अफसरों की कमेटी से करवाए जाने की सिफारिश आयोग ने की है।

जांच प्रक्रिया के दौरान आयोग इस मामले पर पूरी नजर रखेगा। आयोग ने यह आश्वासन पीड़ितों के परिजनों को दिया है। इस मामले में हिसार पुलिस अधीक्षक को पहले ही तलब किया जा चुका है।

पुलिस इस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह मामला फिर से तूल पकड़ चुका है। आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के मुताबिक 19 मई को इस मामले में हिसार प्रशासन को तलब किया गया है।

आयोग ने सिफारिश की है कि इस मामले में आगे की जांच आयोग की निगारानी में तीन सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी करे।

कोट:
पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की है। अभी तक इस प्रकरण में सरपंच पर आरोप सिद्ध नहीं हो रहे हैं। हमने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।
शत्रुजीत कपूर, आईजी हिसार रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed