सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car and auto collision in chandigarh

चंडीगढ़ः टक्कर लगने के बाद पलटा ऑटो और कार के उड़ गए परखच्चे, पर टल गया बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 30 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
car and auto collision in chandigarh
कार और ऑटो में लगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेक्टर-30/20 स्थित अग्रसेन भवन के पास तेज रफ्तार ऑटो और कैब में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो के बीच सड़क पर पलट कर परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos


गनीमत रही कि जबरदस्त टक्कर के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सूचना मिली कि सेक्टर-30/20 के अग्रसेन भवन के पास ऑटो और कैब में टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ऑटो बीच सड़क पर पलटा था, जबकि कैब का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऑटो चालक को चोटें आई थीं। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed