सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cadets Celebrate NCC Day in Karnal

करनालः कैडेट्स ने सेलिब्रेट किया एनसीसी डे, हुनर को मिला सम्मान और रंगारंग प्रोग्राम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Updated Mon, 26 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Cadets Celebrate NCC Day in Karnal
एनसीसी कैडेट्स
विज्ञापन
हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल व जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के एयरविंग कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दयाल सिंह कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में हुआ।
Trending Videos


कार्यक्रम में दयाल सिंह कॉलेज की प्राचार्य डॉ केएल गोसाई और हरियाणा एनसीसी एयर स्क्वाड्रन के प्रशासनिक ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बता दें कि एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय, दयाल सिंह कॉलेज व स्कूल, डीएवी कॉलेज व टैगोर बाल निकेतन स्कूल के लगभग 200 एनसीसी एयरविंग कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं।

परीक्षाओं के बीच समय निकाल कार्यक्रम में भाग लेना एनसीसी के प्रति कैडेट्स के जज्बे को दर्शाता है। इस दौरान कैडेट्स ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

Cadets Celebrate NCC Day in Karnal
प्रस्तुति देती कैडेट्स

 कार्यक्रम की शुरूआत में सभी कैडेट्स को मुख्यतिथि ने एनसीसी की शपथ दिलाते हुए देश के अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। वारंट ऑफिसर राकेश रंजन ने एनसीसी यूनिट के बारे में कैडेट्स को जानकरी देते हुए वर्ष भर में की गई एनसीसी गतिविधियों को बताया। कैडेट बंटी, विजता व स्मृति ने मंच संचालन करके खूब वाहवाही लूटी।

कैडेट रानी, आयुषी ने योग और जिमनास्टिक की प्रस्तुति दी। मोनिका ने पंजाबी डांस, रीतू ने ‘बोल तेरे मीठे मीठे ‘ और कैडेट गज़ल ने ‘गूंगा धमोड़ा’ पर हरियाणवी फोक डांस की जबरदस्त प्रस्तुति दी। कैडेट भावना व जयदीप तुली ने स्वरचित कविताएं सुना कर सबका दिल जीत लिया। टैगोरे स्कूल व दयाल सिंह स्कूल के कैडेट्स ने शानदार ‘जय हो’ गीत पर नृत्य और मोनोएक्टिंग की। अंत में सभी प्रस्तुति देने वाले कैडेट्स को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कार भी दिए गए।

यूनिट ने कैडेट्स के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी की थी। कार्यक्रम का सफल आयोजन जे डब्लू, बीके सिंह व एनसीसी यूनिट के कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फ्लाइंग अधिकारी सुरेश दुग्गल, प्लाइंग अधिकारी पवन शर्मा, आनंद मिश्रा, धनबीर व एनसीसी यूनिट का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed