सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Announcements for Ex-Soldiers by Haryana CM Hooda

सीएम हुड्डा ने पूर्व सैनिकों को दीं ये सौगातें

डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Feb 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
Announcements for Ex-Soldiers by Haryana CM Hooda
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा एक्स-सर्विसमैन लीग के भवन के शिलान्यास अवसर पर पूर्व सैनिकों के लिये महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
Trending Videos


युद्ध या उग्रवाद के दौरान सैनिक की मृत्यु होने पर पुरस्कार एवं एक्स-ग्रेशिया के तौर पर 20 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस समय यह राशि 2.5 लाख रुपये है।
  1. इसी प्रकार, आई ई डी ब्लास्ट या किसी रैस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सैनिक की मृत्यु होने पर पुरस्कार एवं एक्स-ग्रेशिया के तौर पर मुख्यमंत्री वार हीरो फण्ड से 20 लाख रुपये दिये जाएंगे। इस समय यह राशि दो लाख रुपये है।
  2. युद्ध तथा उग्रवाद या फिर किसी रैस्क्यू ऑपरेशन में सैनिक के 75 प्रतिशत अपंग होने पर उसे मुख्यमंत्री वार हीरो फण्ड से 15 लाख रुपये, 50 से 74 प्रतिशत विकलांग होने पर दस लाख रुपये तथा 25 से 49 प्रतिशत तक विकलांग होने पर 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
  3. उपरोक्त राशियां सैनिक के परिवार के एक सदस्य को एक्स-ग्रेशिया आधार पर दी जाने वाली नौकरी तथा केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता के अतिरिक्त होगी, जो मुख्यमंत्री वार हीरो फण्ड से दी जाएगी।
युद्ध के समय दिए जाने वाले वीरता पुरस्कार की राशि में भी ऐतिहासिक बढ़ौतरी
  1. परमवीर चक्र विजेता को अब दो करोड़ रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 31 लाख रुपये है।
  2. महावीर चक्र विजेता को अब एक करोड़ रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 21 लाख रुपये है।
  3. वीर चक्र विजेता को अब 50 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 15 लाख रुपये है।
  4. सेना, नौसेना व वायुसेना पुरस्कार विजेता को अब 21 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 7.5 लाख रुपये है।
  5. वीरता पुरस्कार (मैंशन इन डिस्पैचिज) विजेता को अब 10 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 5.5 लाख रुपये है।
शान्ति के समय दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की राशि में की गई ऐतिहासिक बढ़ौतरी
विज्ञापन
विज्ञापन

  1. अशोक चक्र विजेता को अब एक करोड़ रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 31 लाख रुपये है।
  2. कीर्ति चक्र विजेता को अब 51 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 21 लाख रुपये है।
  3. शौर्य चक्र विजेता को अब 31 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 15 लाख रुपये है।
  4. सेना, नौसेना व वायुसेना वीरता पुरस्कार विजेता को अब 10 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 7.5 लाख रुपये है।
  5. वीरता पुरस्कार (मैंशन इन डिस्पैचिज) विजेता को अब 7.5 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 5.5 लाख रुपये है।
वीरता पुरस्कार पर वार्षिकी पुरस्कार राशि में संशोधन
  1. परमवीर चक्र विजेता को अब तीन लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी 2.50 लाख रुपये है।
  2. अशोक चक्र विजेता को अब 2.5 लाख रुपये दिये जाएंगे। यह राशि अभी दो लाख रुपये है।
  3. महावीर चक्र विजेता को अब 2.25 लाख रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 1.90 लाख रुपये थी।
  4. कीर्ति चक्र विजेता को अब 1.75 लाख रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 1.50 लाख रुपये थी।
  5. वीर चक्र विजेता को अब 1.25 लाख रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 1.10 लाख रुपये थी।
  6. शौर्य चक्र विजेता को अब 1 लाख रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 70 हजार रुपये थी।
  7. सेना, नौसेना व वायुसेना वीरता पुरस्कार विजेता को अब 50 हजार रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 40 हजार रुपये थी।
  8. वीरता पुरस्कार (मैंशन इन डिस्पैचिज) विजेता को अब 30 हजार रुपये दिये जाएंगे। पहले यह राशि 20 हजार रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed