सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo a320 plane p&w engine faces glitches for fourth time in row

इंडिगो के पीडब्ल्यू इंजन में खराबी का दौर जारी, एक हफ्ते में चौथा मामला

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Oct 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
indigo a320 plane p&w engine faces glitches for fourth time in row
- फोटो : PTI
विज्ञापन

बुधवार को हवाई कंपनी इंडिगो के ए320 नियो इंजन में फिर से खराबी देखने को मिली, जिसकी वजह से विमान नियामक डीजीसीए ने विमान को खड़ा करने का आदेश जारी कर दिया। एक हफ्ते में चौथा ऐसा मामला है, जब कंपनी के विमानों के इंजन ने हवा में जाकर के काम करना बंद कर दिया।

Trending Videos


बुधवार शाम को कंपनी का एक विमान कोलकाता से पुणे जा रहा था। नौ हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान के प्रैट एंड व्हिटनी के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस कोलकाता हवाई अड्डे के रनवे पर उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर खड़ा है विमान

फिलहाल डीजीसीए ने उक्त विमान के परिचालन पर रोक लगा दी है। विमान की खराबी सही होने तक उसे खड़ा रहने का आदेश जारी किया गया है। 24 से लेकर के 26 अक्तूबर के बीच तीन विमानों में यह शिकायत आ चुकी है। 

डीजीसीए दे चुका है इंजन बदलने का आदेश

डीजीसीए ने गो एयर और इंडिगो को आदेश देते हुए कहा है कि वो अगले पंद्रह दिनों के अंदर सभी ए320 नियो विमानों में से पीएंडडब्ल्यू इंजन को हटा दे। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। 

इंडिगो, गो एयर कर रहे हैं परेशानी का सामना

2016 में इंडिगो और गो एयर ने इन विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था, जिसके बाद से इनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उड़ान भरने के बाद, या फिर जमीन पर खड़े रहने पर भी कई बार इंजन फेल हो जाता है। इससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर काफी असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed