सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India has worked on fundamentals but problems needs to be addressed says IMF

बुनियादी मुद्दों पर भारत ने किया काम, पर समस्याओं को हल करना बाकी: आईएमएफ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
India has worked on fundamentals but problems needs to be addressed says IMF
विज्ञापन

अंतराराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF ) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारत ने अर्थव्यवस्था के लिए बुनियादी मुद्दों पर काम किया है। लेकिन समस्या का समाधान करना भी जरूरी है। 

Trending Videos

इस क्षेत्र में हालत बेहतर करने की जरूरत

इस संदर्भ में आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर भारत ने काफी अच्छा काम किया है। लेकिन अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भारत को कुछ और समस्याओं का हल करना होगा। वॉशिंगटन डीसी में जॉर्जीवा ने कहा कि भारत को नॉन-बैंकिंग क्षेत्र में हालात बेहतर करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल : सीतारमण

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे और तेजी से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मजबूत हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था 

सीतारमण ने गुरुवार को अमेरिका में भारतीय संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भले ही भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से विकास कर रही है। सीतारमण ने कहा कि हालांकि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी।


सीतारमण ने कहा कि जो कुछ भी कहा जा रहा है, इसके बावजूद इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि भारत वैश्विक परिदृश्य में अब भी सबसे तेजी से विकास कर रहा है।

प्रतिभाशाली हैं भारत की महिलाएं

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि दीर्घकालिक सुधारों के लिए मानव पूंजी में निवेश पहली प्राथमिकता है। उनका कहना है कि श्रम शक्ति में महिलाओं को शामिल करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की महिलाएं काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन वो घर बैठी हुई हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले साल काफी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: 1990 के दशक के बाद आधी हुई भारत की गरीबी दर: विश्व बैंक

आईएमएफ ने घटाया था विकास दर का अनुमान

मंगलवार को आईएमएफ ने भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में रहने वाली विकास दर के लिए अनुमान घटाया था। आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी इस साल 6.1 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ करेगी। इससे पहले अप्रैल में इसके 7.3 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed