{"_id":"5ac74b524f1c1bec618b5ceb","slug":"sensex-nifty-closes-on-flat-note-on-friday-6-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, 10300 के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 30 अंकों की बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, 10300 के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 30 अंकों की बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 30 अंक और निफ्टी 10300 के पार जाकर बंद हुआ। दोनों प्रमुख शेयर बाजार ने अपने निवेशकों के लिए कुछ चुनिंदा कंपनियों में निवेश करने को लेकर एडवायजरी भी जारी कर दी है।
Trending Videos
सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 33,627 और निफ्टी 6 अंक की उछाल के साथ 10,332 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार और गहराने की आशंका से बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हो रहा है। मेटल, आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं हैवीवेट इंफोसिस, एसबीआई, टीसीएस, एचयूएल, मारुति में गिरावट से बाजार पर दबाव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी गिरा है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी टूटा है। मिडकैप शेयरों में आरकॉम, यूबीएल, आईजीएल, फ्चूयर रिटेल, ओबेरॉय रियल्टी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, एबीबी, एलटीआई, 3एम इंडिया, एमफैसिस, बजाज होल्डिंग, एमआरपीएल 0.99-3.64 फीसदी बढ़े हैं।
जारी की नई गाइडलाइन
निवेशकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई ने अपने सदस्यों को सलाह दी है कि 194 अतरल (इल्लिक्विड) शेयरों में कारोबार के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए।
अतरल शेयर उन्हें कहते हैं, जिन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता है, क्योंकि उनमें बहुत कम ट्रेडिंग होती है। ये शेयर निवेशकों के लिए अधिक जोखिम भरे होते हैं, क्योंकि अधिक कारोबार करने वाले शेयरों की तुलना में इन शेयरों के लिए खरीदार खोजना कठिन होता है।
दोनों स्टॉक एक्सचेंजों ने कमोबेश समान भाषा में अपने परिपत्र जारी किए हैं। एक्सचेंजों ने अपने कारोबारी सदस्यों को सलाह दी है कि वे अपने खाते से या अपने ग्राहकों की ओर से कारोबार करने के दौरान इन शेयरों में कारोबार करने से पहले अतिरिक्त जांच-परख कर लें। बीएसई और एनएसई ने क्रमश: 186 और आठ अतरल शेयरों की सूची जारी की है, जिनमें अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत है।
कुछ ऐसे शेयर हैं जिनके नाम बीएसई और एनएसई दोनों की सूची में हैं। ऐसे शेयरों में शामिल हैं बिलपावर, क्रिएटिव आई, यूरो मल्टीवीजन, जीआई इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, जयहिंद प्रोजेक्ट्स, उषा मार्टिन एजुकेशन एंड सॉल्यूशंस, क्विंटेग्रा सॉल्यूशंस और रडान मीडियावर्क्स इंडिया लिमिटेड।