सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   When she jumped into the river, Salim also jumped: In Samastipur, dead body of a youth was found from river

वह नदी में कूदी तो सलीम भी कूद गया: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक से युवक की लाश निकली, युवती की खोज हो रही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 26 Nov 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर में पहले युवती दौड़ती हुई बूढ़ी गंडक के पुल से कूद गई। पीछे से दौड़ता हुआ युवक पहुंचा और वह भी कूद गया। युवक की लाश तैराकों ने ढूंढ़कर निकाली तो पहचान मथुरापुर के मो. सलीम के रूप में हुई। 

When she jumped into the river, Salim also jumped: In Samastipur, dead body of a youth was found from river
नाविकों और तैराकों ने युवक की लाश निकाली, युवती की खोज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उस युवती का सलीम से अंतिम समय में क्या विवाद हो रहा था? अब इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे सकता शायद। क्योंकि, कुछ विवाद होते दूर से लोगों ने देखा। लोग प्रेमी-प्रेमिका का झगड़ा समझ बीच में नहीं पहुंचे। अचानक यह जरूर देखा कि युवती दौड़ती हुई बूढ़ी गंडक के पुल से कूद गई। सलीम पीछे से दौड़ता हुआ पहुंचा और वह भी कूद गया। युवक की लाश तैराकों ने ढूंढ़कर निकाली तो पहचान मथुरापुर के मो. सलीम के रूप में हुई। युवती की लाश घंटों तलाशने के बावजूद नहीं मिली है। मिलने पर उसकी पहचान होगी।

Trending Videos

सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास घटना
मथुरापुर ओपी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में जुटी है। घटना नगर थाना इलाके की है। शनिवार सुबह युवक और युवती की नदी में डूबने के बाद से इलाके में हड़कंप है, क्योंकि यह नदी शहर के बीचों-बीच स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास युवक-युवती के बीच कहासुनी देखी। फिर अचानक युवती और उसके पीछे युवक को नदी की ओर दौड़ते देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवती ने पुल से छलांग लगा दी और फिर युवक भी कूद गया। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों तुरंत ही डूब गए। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय तैराकों ने घटनास्थल पर खोजबीन शुरू की तो युवक की लाश मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी
पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। मो. सलीम के परिजनों को सूचना दी गई है, उनसे जानकारी ली जा रही है। युवती के शव की तलाश की जा रही है। वजह के बारे में आसपास के लोगों और युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed