{"_id":"5d3d450e8ebc3e6cfc5d826f","slug":"post-marriage-video-of-couple-viral-in-bihar-like-sakshi-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी मिश्रा की तरह बिहार में प्रेमी जोड़े का शादी के बाद का वीडियो वायरल, पिता को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मिश्रा की तरह बिहार में प्रेमी जोड़े का शादी के बाद का वीडियो वायरल, पिता को दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली के विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा की तरह ही बिहार में भी प्रेम विवाह करने के बाद लड़की ने अपना एक वीडियो वायरल किया है। बेतिया में एक प्रेमी युगल द्वारा अन्तरजातीय शादी करने के बाद फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर परिजनों से उन्हें धमकी देना बंद करने और उनकी शादी को स्वीकार लेने की अपील की गई है।
Trending Videos
वीडियो में लड़की अपने चाचा और पापा से अपील करती नजर आ रही है। लड़की कह रही है कि पापा हम लोगों ने शादी कर ली है और यह दिखावटी नहीं बल्कि हकीकत है। आप लोग पहले भी धमकी दे चुके हैं कि शादी नहीं हो सकती मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर हम लोगों को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार आप लोग होंगे। उनके (पति) फैमिली को तंग करना बंद कर दीजिए। पुलिस व दारोगा करके आप लोगों को कुछ नहीं मिलेगा। दोनों की यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप तेजी से वायरल हो रही है।
लड़के के भाई ने भी आशंका जताई है की लड़की के घरवाले किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इधर लड़की के घरवालों ने पुलिस में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि नितेश यादव (किराना व्यवसायी) छावनी मोहल्ले का रहने वाला है और मोहल्ले की ही एक लड़की से उसे प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।