{"_id":"699de326b7ac1cff0305bd2d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-auto-explodes-due-to-blast-in-cng-tank-many-passenger-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3989644-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएनजी स्टेशन के टैंक में ब्लास्ट, फ्यूल लेने पहुंचा ऑटो उड़ा; कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएनजी स्टेशन के टैंक में ब्लास्ट, फ्यूल लेने पहुंचा ऑटो उड़ा; कई यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक सीएनजी टैंक में हुए ब्लास्ट से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सीएनजी टैंक में ब्लास्ट कई यात्री को चोट
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात में ऑटो में सीएनजी भरवाने के दौरान अचानक टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।
Trending Videos
चालक की समझदारी ने बचा ली सवारियों की जान
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक गैस भरवा रहा था और इस दौरान उसने सभी यात्रियों को पहले ही ऑटो से नीचे उतार दिया था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। विस्फोट के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय सीएनजी ऑटो के आसपास खड़े कई यात्री ब्लास्ट में उड़े ऑटो के पार्ट्स से घायल हो गए। पंप पर मौजूद स्टाफ को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं एक यात्री का सिर गंभीर रूप से फट गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि टैंक में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण विस्फोट हुआ हो सकता है। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों और ऑटो चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: नालंदा में मस्जिद के पास डीजे बजाने पर झड़प, नमाज के दौरान बारात गुजरने से हुआ विवाद
तीन माह पहले खरीदा था ऑटो
सीएनजी ऑटो चालक ने बताया कि उसने वाहन तीन माह पहले खरीदा था। वह जीरोमाइल से मैठी के लिए सवारियां बैठाकर बखरी पहुंचा था। फ्यूल लेने के लिए सभी यात्रियों को उतारने के बाद वह गैस भरवा रहा था, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज हुई और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते ऑटो के पुर्जे अलग हो गए। हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन