सब्सक्राइब करें

Automobile Update: जानें ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा बीता हफ्ता, कितनी कारें हुईं लॉन्च, पढ़ें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 08 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

ऑटो जगत के लिए जनवरी 2023 का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस एक हफ्ते में कई कारों को लॉन्च किया गया तो कुछ की जानकारियां सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the first week of january 2023 was for the automobile world, how many cars were launched
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

साल 2023 के जनवरी महीने का पहला हफ्ता ऑटो सेक्टर के लिए खास रहा। इस दौरान देश में कुछ कारों का लॉन्च हुआ तो कुछ के लॉन्च से पहले उनकी जानकारी सामने आई। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने कारों की कीमतों में इजाफा किया तो कुछ ने अपनी कारों पर डिस्काउंट की जानकारी दी। हम इस खबर में बीते हफ्ते की खास अपडेट्स को इस खबर में बता रहे हैं।

Trending Videos

ग्रैंड विटारा सीएनजी लॉन्च

Know how the first week of january 2023 was for the automobile world, how many cars were launched
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की ओर से बीते हफ्ते मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा का सीएनजी वर्जन भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने एसयूवी के दो वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प दिया है, जिनमें डेल्टा और जेटा ट्रिम शामिल हैं। सीएनजी वाले डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.85 लाख रुपये और जेटा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.84 लाख रुपये तय की गई है। इंजन की बात करें तो सीएनजी ग्रैंड विटारा में नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी में 64.6 किलोवॉट पावर के साथ 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एसयूवी सीएनजी में 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज दे सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज एएमजी ई53 कैब्रियोलेट4मैटिक प्लस

Know how the first week of january 2023 was for the automobile world, how many cars were launched
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज की ओर से एएमजी ई53 कैब्रियोलेट4मैटिक प्लस को लॉन्च किया गया। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जा सकता है। कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कार में तीन हजार सीसी का छह सिलेंडर इनलाइन इंजन दिया है। इसके साथ कार में एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर और इलेक्ट्रिक ऑक्सीलरी कम्प्रैसर मिलता है। कार को 435 हॉर्स पावर के साथ अतिरिक्त 22 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इसके अलावा कार को 520+ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में शानदार सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसे बरमेस्टर से लिया गया है। इसके साथ ही इसमें एंबिएंट लाइटिंग, वायरलैस चार्जिंग सिस्टम, थर्माट्रॉनिक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वाइड स्क्रीन कॉकपिट, कंट्रोलर के साथ टचपैड, मेमोरी पैकेज, क्रूज कंट्रोल, हेड्स अप डिस्प्ले, फुल डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए बड़ी डिस्प्ले दी गई हैं। जिनमें कार की जानकारी के साथ ही इंफोटेनमेंट और अन्य कंट्रोल्स की सुविधा मिलती हैं। एएमजी होने के कारण इसके स्टेयरिंग में भी नापा लैदर की फिनिश दी गई है। स्टेयरिंग पर ही कई कंट्रोल्स मिल जाते हैं जिससे ड्राइविंग के समय सड़क पर फोकस रखने में मदद मिलती है। इसकी सीट्स पर भी एएमजी की बैजिंग देखने को मिलती है। लग्जरी और कम्फर्ट के लिए दिए गए फीचर्स के साथ ही इसमें सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा और एक्टिव ब्रेक असिस्ट को भी ऑफर किया गया है। मर्सिडीज एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस की एक्स शोरुम कीमत 1.30 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इस साल में भारतीय बाजार में करीब 10 मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Mercedes AMG E53: मर्सिडीज ने लॉन्च की नई कार, रफ्तार इतनी कि पल भर में हो जाए गायब, जानें कीमत और खासियत

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और आई7

Know how the first week of january 2023 was for the automobile world, how many cars were launched
2023 BMW i7 - फोटो : BMW
जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से बीते हफ्ते में दो बेहतरीन कारों को भारतीय बाजार में पेश किया गया। इन कारों में नई 2023 7सीरीज और इलेक्ट्रिक कार आई7 है। ऑल-न्यू 2023 BMW i7 को 1.95 करोड़ रुपये और 7सीरीज को भारत में 1.70 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कारों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी इस साल मार्च में शुरू होगी। BMW आई7 को भारत में इसके टॉप-स्पेक एक्स ड्राइव 60 वैरिएंट में पेश किया गया है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इसमें 536.4 बीएचपी का कंबाइंड पावर आउटपुट है और 745 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। आई7 में 101.7 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्जिंग में 625 किलोमीटर तक का WLTP प्रमाणित रेंज देती है। वहीं बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज में कई पावरट्रेन ऑप्शंस मिलते हैं। हालांकि, इंडिया में मिलने वाली 740i एम स्पोर्ट वैरिएंट में तीन लीटर इनलाइन-6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 375.4 बीएचपी और 520 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें बीएमडब्ल्यू का एक्स ड्राइव ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

लैक्सस ने बढ़ाए दाम

Know how the first week of january 2023 was for the automobile world, how many cars were launched
Lexus LX 500 SUV - फोटो : Lexus
जापानी लग्जरी कार निर्माता लेक्सस की सहायक कंपनी लेक्सस इंडिया ने देश में अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में 3.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती मैन्युफेक्चरिंग कॉस्ट और मुद्रा में उतार-चढ़ाव जैसे कारकों के कारण इसके हाइब्रिड मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 500h, LS 500h, NX 350h और ES 300h शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed