सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Sonet vs Hyundai Venue: Compact SUV Offers Better Value?

Sonet vs Venue: कीमत, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में कौन-सी कार है बेहतरीन? खरीदने से पहले जान लें ये बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 13 Jun 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Compact SUV Comparison: क्या आप भी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। जिसमें से किआ सोनेट और ह्यूंदै वेन्यू इस समय काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि कीमत, फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस में दोनों में से कौन बेहतर है।
 

Kia Sonet vs Hyundai Venue: Compact SUV Offers Better Value?
बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Best Compact SUV: एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट और ह्यूंदै वेन्यू काफी पसंद की जाती है। लेकिन अगर बात इन दोनों में से किसी एक को चुनने की होती है, तो कन्फ्यूजन बढ़ जाता है। क्योंकि दोनों ही गाड़ियां हाल ही में नए फीचर्स, एडवांस ADAS तकनीक और अपडेटेड केबिन के साथ पेश बाजार में आई हैं।



venuefull image

कीमत, इंजन और साइज में काफी समानता होने के बावजूद कुछ ऐसे अंतर हैं जो आपकी पसंद को तय कर सकते हैं। 

Titanium Black Knight

डाइमेंशन और स्पेस: दोनों में कितना फर्क?

  • साइज की बात करें तो दोनों SUV की लंबाई 3995 mm है, यानी रोड प्रेजेंस लगभग समान मिलती है। हालांकि ह्यूंदै वेन्यू की चौड़ाई 1800 mm है, जबकि किआ सोनेट 1790 mm चौड़ी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, सामान रखने के लिए सोनेट थोड़ा आगे निकलती है। इसमें 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि वेन्यू में 375 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
  • विज्ञापन

Kia Car Exterior

इंजन विकल्प लगभग एक जैसे
दोनों एसयूवी में ग्राहकों को तीन इंजन विकल्प मिलते हैं।

  1. 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 hp)
  2. 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 hp)
  3. 1.5-लीटर डीजल इंजन (116 hp)

 

venue black edition

हालांकि किआ सोनेट की खास बात यह है कि इसमें डीजल इंजन के साथ iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प भी मिलता है, जो ह्यूंदै वेन्यू में उपलब्ध नहीं है। इससे ड्राइविंग का अनुभव और सुविधाजनक हो जाता है।

A red Sonet SUV is parked on a forest road, surrounded by tall trees and a wildlife crossing sign is visible, suggesting a serene, natural setting.

कीमत में किसका पलड़ा भारी?
किफायती शुरुआत की बात करें तो किआ सोनेट थोड़ा जेब को राहत देने वाली है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.32 लाख है, जबकि ह्यूंदै वेन्यू लगभग ₹8 लाख से शुरू होती है। हालांकि टॉप वेरिएंट्स में दोनों SUVs की कीमत 15 से 16 लाख के बीच पहुंच जाती है।

Remote AC Control

फीचर्स के मामले में कौन आगे?

  • किआ सोनेट का GTX+ वेरिएंट फीचर लिस्ट के मामले में काफी आकर्षक है, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं। इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच टचस्क्रीन, BOSE 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 1 ADAS के 10 फीचर्स मिलते हैं।

 

OTA Map & System Update

  • दूसरी तरफ  ह्यूंदै वेन्यू अपने टॉप वेरिएंट में ज्यादा एडवांस्ड लेवल 2 ADAS तकनीक देती है, जो ड्राइवर असिस्टेंस के मामले में एक कदम आगे मानी जाती है।

SmartSense


सेफ्टी में कौन बेहतर?
चाहे बात परिवार वाले लोगों की बात हो, या ऐसे...सेफ्टी लोगों की प्राथमिकता होती है। इसमें ह्यूंदै वेन्यू आगे निकल जाती है। आपको इस कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग और 4-व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं। यही वजह है खरीदारों के लिए वेन्यू ज्यादा मजबूत विकल्प बनती है।



वहीं, किआ सोनेट भी सुरक्षा के मामले में पीछे नहीं है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और Level 1 ADAS के 10 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

2023 Kia Seltos with OTA Map & System Update

आखिर कौन-सी खरीदें?

  • अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर सेफ्टी, एडवांस ADAS तकनीक और ज्यादा चौड़ाई है, तो वेन्यू बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
  • वहीं, अगर आप कम शुरुआती कीमत, ज्यादा बूट स्पेस और डीजल iMT जैसे अतिरिक्त ट्रांसमिशन विकल्प चाहते हैं, तो किओ सोनेट आपके लिए बेहतर डील हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed