{"_id":"69a913a7c04094c2f40b5807","slug":"india-auto-sales-24l-units-sold-feb-rural-demand-drives-historic-25-6-growth-cars-tractors-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"FADA: भारतीय ऑटो रिटेल सेक्टर में एतिहासिक उछाल: फरवरी में बिक्री 24.09 लाख यूनिट के पार, जानें प्रमुख आंकड़े","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FADA: भारतीय ऑटो रिटेल सेक्टर में एतिहासिक उछाल: फरवरी में बिक्री 24.09 लाख यूनिट के पार, जानें प्रमुख आंकड़े
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
India auto retail sales February 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए फरवरी 2026 बेहद मजबूत महीना साबित हुआ है। पैसेंजर वाहनों से लेकर ट्रैक्टरों तक, 5 प्रमुख श्रेणियों ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रामीण भारत की बढ़ती मांग ने बिक्री को 25.6% पहुंचाने में काफी मदद की है।
फाडा रिपोर्ट
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार देश में कुल रिटेल वाहन बिक्री 25.6% बढ़कर 24.09 लाख यूनिट तक पहुंच गई। दोपहिया और पैसेंजर वाहनों की मजबूत मांग, ग्रामीण बाजार में बढ़ती खरीदारी, शादी का सीजन और नई लॉन्चिंग्स ने इस तेजी को बढ़ावा दिया। छह में से पांच वाहन श्रेणियों ने फरवरी में अब तक की सबसे ज्यादा रिटेल बिक्री दर्ज की गई है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
फरवरी में ऑटो बाजार ने दिखाई दमदार तेजी
देश में वाहन खरीदने की रफ्तार फरवरी में काफी तेज रही। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में कुल रिटेल वाहन बिक्री 24.09 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 25.62% ज्यादा है। फाडा ने इसे भारतीय ऑटो रिटेल सेक्टर के लिए एतिहासिक महीना बताया है।
ये भी पढ़े: Car Sales: फरवरी 2026 में बिक्री में किस टाइप की कार ने मारी बाजी- एसयूवी या हैचबैक?
दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा मजबूत
फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा रही। कुल 17,00,505 यूनिट दोपहिया वाहन बिके, जो सालाना आधार पर 25.02% की वृद्धि दिखाते हैं।
पैसेंजर कारों की बिक्री में भी जोरदार उछाल
पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री फरवरी में 3,94,768 यूनिट तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 26.12% ज्यादा है।
कमर्शियल और तीनपहिया सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ
ऑटो सेक्टर के अन्य सेगमेंट्स में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।

ट्रैक्टर बिक्री ने मारी सबसे बड़ी छलांग
फरवरी में ट्रैक्टर सेगमेंट सबसे तेज बढ़ने वाली श्रेणी रहा। इस सेगमेंट में 36.35% की वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी फसल, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी प्रवाह और खेती से जुड़ी सकारात्मक उम्मीदों ने ट्रैक्टर खरीद को बढ़ाया है।
कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में मामूली गिरावट
जहां ज्यादातर सेगमेंट में वृद्धि हुई, वहीं कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में 1.22% की हल्की गिरावट देखी गई। हालांकि उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह अस्थायी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वाहन डीलरों का क्या कहना है?
इस शानदार रफ्तार को देखते हुए डीलरों ने कहा कि इस बिक्री की तेजी के पीछे अच्छी फसल के बाद ग्रामीण आय में सुधार, आकर्षक मार्केटिंग ऑफर और स्कीम, टैक्स संशोधन के बाद बेहतर किफायतीपन, शादी का सीजन और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग है। इन सभी कारकों ने उपभोक्ता खरीदारी को मजबूत बनाया।
इंवेंटरी लेवल भी हुआ बेहतर
पैसेंजर वाहनों का इंवेंटरी स्तर भी सुधरा है। यह लगभग 5 दिन कम होकर 27–29 दिनों पर आ गया है, जो बाजार के लिए स्वस्थ संकेत माना जा रहा है। फाडा अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर के अनुसार, वाहन निर्माताओं ने इन्वेंटरी को नियंत्रित कर सप्लाई और वास्तविक मांग के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद की है।
मार्च में बिक्री के क्या अनुमान है?
फाडा के सर्वे के अनुसार मार्च के लिए डीलरों का रुख काफी सकारात्मक हो सकता है। 75.51% डीलर मानते हैं कि मार्च में बिक्री और बढ़ेगी।ब19.90% को बाजार स्थिर रहने की उम्मीद है। मात्र 4.59% ही गिरावट की आशंका जता रहे हैं।
Trending Videos

- शहरी बाजार में बिक्री: 28.96% YoY (साल-दर-साल) वृद्धि
- ग्रामीण बाजार में बिक्री: 22.16% YoY (साल-दर-साल) वृद्धि
पैसेंजर कारों की बिक्री में भी जोरदार उछाल
पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री फरवरी में 3,94,768 यूनिट तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 26.12% ज्यादा है।
- शहरी बाजार: 21.12% साल-दर-साल वृद्धि
- ग्रामीण बाजार: 34.21% साल-दर-साल वृद्धि
कमर्शियल और तीनपहिया सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ
ऑटो सेक्टर के अन्य सेगमेंट्स में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।
- तीनपहिया वाहन: 24.39% वृद्धि
- कमर्शियल वाहन: 1,00,820 यूनिट (28.89% वृद्धि)
ये भी पढ़े: Car Sales: फरवरी 2026 में बिक्री में किस टाइप की कार ने मारी बाजी- एसयूवी या हैचबैक?
ट्रैक्टर बिक्री ने मारी सबसे बड़ी छलांग
फरवरी में ट्रैक्टर सेगमेंट सबसे तेज बढ़ने वाली श्रेणी रहा। इस सेगमेंट में 36.35% की वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी फसल, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी प्रवाह और खेती से जुड़ी सकारात्मक उम्मीदों ने ट्रैक्टर खरीद को बढ़ाया है।
कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में मामूली गिरावट
जहां ज्यादातर सेगमेंट में वृद्धि हुई, वहीं कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में 1.22% की हल्की गिरावट देखी गई। हालांकि उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह अस्थायी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वाहन डीलरों का क्या कहना है?
इस शानदार रफ्तार को देखते हुए डीलरों ने कहा कि इस बिक्री की तेजी के पीछे अच्छी फसल के बाद ग्रामीण आय में सुधार, आकर्षक मार्केटिंग ऑफर और स्कीम, टैक्स संशोधन के बाद बेहतर किफायतीपन, शादी का सीजन और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग है। इन सभी कारकों ने उपभोक्ता खरीदारी को मजबूत बनाया।
इंवेंटरी लेवल भी हुआ बेहतर
पैसेंजर वाहनों का इंवेंटरी स्तर भी सुधरा है। यह लगभग 5 दिन कम होकर 27–29 दिनों पर आ गया है, जो बाजार के लिए स्वस्थ संकेत माना जा रहा है। फाडा अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर के अनुसार, वाहन निर्माताओं ने इन्वेंटरी को नियंत्रित कर सप्लाई और वास्तविक मांग के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद की है।
मार्च में बिक्री के क्या अनुमान है?
फाडा के सर्वे के अनुसार मार्च के लिए डीलरों का रुख काफी सकारात्मक हो सकता है। 75.51% डीलर मानते हैं कि मार्च में बिक्री और बढ़ेगी।ब19.90% को बाजार स्थिर रहने की उम्मीद है। मात्र 4.59% ही गिरावट की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन