{"_id":"5a0e8a5d4f1c1b6d548bd83c","slug":"lexus-nx-300h-hybrid-suv-unveiled-in-india-price-specifications-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में पेश हुई Lexus NX 300h हाईब्रिड एसयूवी, बेहद शानदार है लुक और फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में पेश हुई Lexus NX 300h हाईब्रिड एसयूवी, बेहद शानदार है लुक और फीचर्स
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Lexus NX 300h
विज्ञापन
जापान की ऑटोमेकर कंपनी Lexus ने भारत में हाईब्रिड इंजन के साथ नई एसयूवी Lexus NX 300h पेश की है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग अगले साल की जाएगी। कार की कीमत 60 लाख के करीब हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक कार नहीं, जीने का तरीका है। इससे पहले खबरें थी कि इस कार को आज लॉन्च किया जाएगा।
पढ़ें: नई Ford Ecosport फेसलिफ्ट खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
यह कंपनी की तीसरी हाईब्रिड कार है। इससे अलग कंपनी तीन अन्य मॉडल ES, RX और LX बेच रही है, जिसमें दो कार हाईब्रिड हैं। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस कार की बिक्री कर रही है। यह लेक्सस की सबसे छोटी एसयूवी कार है, साथ ही भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी।
Trending Videos

कार का इंजन और फीचर्स
2017 Lexus NX 300h
इंजन की बात करें तो यह एक हाईब्रिड कार होगी जिसमें 2.5 लीटर का चार सिलिंडर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो 194 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी। इस कार का सीधा मुकाबला मर्सिडीज GLA और ऑडी Q3 जैसी कारों से रहेगा।
सितंबर महीने में ही लेक्सस ने घोषणा की थी कि यह अपनी मूल कंपनी टोयोटा से अलग होकर स्वतंत्र संस्था बनने जा रही है। अब इस कंपनी को Lexus India के नाम से जाना जाएगा। नई कार के फीचर्स इस प्रकार होंगे। कार में एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल दिया होगा। फ्रंट बंपर पर एलईडी फॉगलैंप लगे होंगे और इसे L-शेप वाली प्लास्टिक शेप दी गई है। कार के केबिन में हाई क्वालिटी लेदर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 10.3 इंच के इंफोटोनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।