सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   From Tata to Maruti Suzuki Offers on New Cars 2017

एक रुपये में घर ले जाइए कार, जानिए किन ग्राहकों के लिए है ये ऑफर

मनोज कुमार,अमर उजाला/नोएडा Updated Fri, 17 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
From Tata to Maruti Suzuki Offers on New Cars 2017
Tata Motors cars
विज्ञापन
आप कोई कार लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। कई कार कंपनियों और शोरूम ने वाहनों पर एक से बढ़कर एक ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। एक कंपनी ने सिर्फ एक रुपये में ही कार देने का दावा किया है तो एक अन्य कंपनी केवल 7 फीसदी ब्याज पर ऋण दे रही है। इसके अलावा किसान, डॉक्टर, कॉरपोरेट कंपनियों के कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बेहतरीन ऑफर हैं। कई कंपनियों में पुराने मॉडल की कारें भी सस्ती दरों पर मिल रही हैं।
Trending Videos

इन ग्राहकों के लिए है 1 रुपए में कार का ऑफर

From Tata to Maruti Suzuki Offers on New Cars 2017
Tata Motors Mega Offer Max Celebration - फोटो : Tata
दरअसल, साल के अंत में पुराना स्टॉक निकालने के लिए अधिकतर कंपनियों की ओर से वाहन बेचने का लक्ष्य रखा जाता है। इसके लिए दिसंबर में ही वाहन कंपनियां ऑफर लाती हैं। टाटा कंपनी अपने टियागो, हैक्सा, जेस्ट, टिगोर और स्ट्रॉम सफारी जैसी कारें एक रुपये में देने का दावा कर रही है। वैसे इनकी कीमत 7 से 10 लाख रुपये है। हालांकि, इसके लिए कार लाने वाले को दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करनी होगी। 30 हजार रुपये से कम वेतन वाले या इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले व्यापारी इसके लिए पात्र माने गए हैं। यह कार का एक्स शोरूम प्राइज है। इसमें इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन अलग से कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

From Tata to Maruti Suzuki Offers on New Cars 2017
हुंडई i20
इसके अलावा हुंडई अपनी कारों पर 60 हजार से 90 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। दिसंबर में यह और बढ़ सकता है। इसी में एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फोर्ड कंपनी अपने फिगो और एस्पायर मॉडल के लिए मात्र 6.99 फीसदी ब्याज पर ऋण देने का ऑफर दे रही है। इसी तरह 1 से 30 नवंबर के बीच कार की बुकिंग कराने के लिए एसेसरीज के अलावा अन्य कई ऑफर क्विड कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और बाइक से कार की ओर बढ़ रहे लोगों के लिए डटसन कंपनी कई लुभावने ऑफर लेकर आई है। इसमें सरकारी कर्मचारी, किसान, डॉक्टर्स के लिए ऑफर हैं। एक्सचेंज ऑफर और केवज 33 हजार रुपये में कार घर ले जाने का भी विकल्प है। इन्हें खरीदने के लिए ऋण संबंधी औपचारिकताएं भी ज्यादा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed