एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Nainital: तेज बारिश में नैनीझील में नौकायन रुकवाया

हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 04:50 PM IST

भारी बारिश के बीच नैनीताल में नौका चालक बोटिंग कराकर पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार को तेज बारिश के बावजूद नौका चालक नैनीझील में नियमों का उल्लंघन कर नौकायन कराते देखे गए। सूचना पर एसडीएम नवाजिश खलिक के आदेश पर नौकायन रुकवाया गया। नैनीताल में मौसम खराब बना हुआ है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार दिन में जारी रही। भारी बारिश से मॉल रोड व बाजारों में रौनक कम थी लेकिन नैनीझील में नौकायन जारी रहा। बोट स्टैंड पर नौका चालक पर्यटकों को सुरक्षित नौकायन का हवाला देते हुए बोटिंग कराते देखे गए। नौका चालकों ने भीगने के डर से नाव की गद्दियां हटाकर उसमें पर्यटकों को बैठाया था। नौका चालकों ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी थी। पर्यटक पॉलीथिन की बरसाती पहनकर नौकायन कर रहे थे। इनमें छोटे बच्चों शामिल थे। सूचना पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने पालिका अधिकारियों को फोन कर नौकायन रुकवाया। उन्हें निर्देश दिए गए कि भारी बरसात में नौकायन न किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें