एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

औरैया: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा ने खत्म किया सपा का गुंडाराज

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 26 May 2026 05:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सपा शासनकाल के गुंडाराज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। औरैया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता सपा का असली चेहरा भली-भांति जानती है। उनके अनुसार सपा शासनकाल में गुंडे, माफिया और अपराधी हावी रहते थे, जबकि व्यापारी वर्ग भय के माहौल में कारोबार करने को मजबूर था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बहू-बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी और गुंडा टैक्स जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ काम कर रही है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सपा अपने शासनकाल की तुलना वर्ष 2017 से 2026 तक भाजपा सरकार के कार्यों से करके देखे, दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर स्पष्ट दिखाई देगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें