अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 26 मई को तालानगरी रामघाट रोड स्थित ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल में भविष्य ज्योति 2026 मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें दसवीं व 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।