जिंदगी भर अपनी जान पर खेल कर बमों और आतंकियों से बचाने वाले स्निफर डॉग्स को रिटायरमेंट के बाद कई बार अकेली जिंदगी जीनी पड़ती है। कई बार लोग भी अपने पालतू कुत्तों को बीमार होने पर घर से निकाल देते हैं। ऐसे डॉग्स को लोगों का प्यार और एक घर मुहैया कराने के लिए दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसे डॉग्स को गोद लेने के लिए चार हजार से ज्यादा लोगों ने इच्छा जताई।