द्वारका नार्थ इलाके में ताबड़तोड़ झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को एक हवलदार ने सात दिनों तक लगातार रेकी कर घर से दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान उत्तम नगर निवासी मोहसिन खान के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके साथी नवादा निवासी असलम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कब्जे से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन और 164 चोरी हुए मोबाइल फोन के मदरबोर्ड बरामद कर लिए। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 10 मामले को सुलझाने का दावा किया है।