एप डाउनलोड करें

लोगों को कैशलेस के प्रति करें जागरूक

ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 06 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एडीएम ने सामुदायिक सेवा केंद्रों (सीएससी) के संचालकों की बैठक ली। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित देव भूमि सूचना केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने व कैशलेस योजना को गति देने के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन


मंगलवार को एडीएम एसके बरनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक योजना को आधार से जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे खाद्यान्न की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए डिजीटल प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने सीएसई संचालकों से कहा कि आम जन को मोबाइल और डेबिट कार्ड के माध्यम से कैसे भुगतान करने के प्रति जागरूक करें। जिले में 384 सामुदायिक सेवा केंद्र हैं, जिनमें भिलंगना में 47, जाखणीधार में 28, कीर्तिनगर में 24, प्रतापनगर में 49, थौलधार में 36, चंबा में 47, देवप्रयाग में 51, नरेंद्रनगर में 37 और जौनपुर में 65 केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम ने जिले में तैनात प्रबंधक विनम्र कोठियाल और प्रकाश पंवार को निर्देश दिए कि लोगों को आधार कार्डों की अनिवार्यता के लिए जागरूक करें। वहीं सीडीओ आशीष भटगाई ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर सीएससी संचालकों और बीडीओ के साथ बैठक कर रोस्टर जारी किया जाएगा। बैठक में एसबीआई के शाखा प्रबंधक चंद्र सिंह गुसाईं, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर हरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें