आईआईटी रुड़की ने वर्ष 2021 के लिए अपने विशिष्ट पूर्व विद्यार्थी पुरस्कार (डीएए), उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार (ओएसए) और विशिष्ट युवा पूर्व विद्यार्थी (डीवाईएए) की घोषणा कर दी है। आईआईटी पूर्व विद्यार्थियों को उनके चुने हुए कॅरियर में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर वर्ष यह सम्मान देता है।
पहली बार ओएसए संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों को अल्मा मेटर की उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया। डीएए, डीवाईएए और ओएसए के लिए पूरी दुनिया से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। इस वर्ष डीएए के लिए 163 और डीवाईएए के लिए 37 नामांकनों पर विचार किया गया। बीते वर्षों में संस्थान के स्नातकों ने उद्योग, व्यवसाय, सरकार, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों में उत्कृष्टता व प्रतिष्ठा प्राप्त करने के साथ-साथ सफल उद्यमी बनकर या समाज सेवा में योगदान देकर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।
--
अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए
प्रो. ओपी मलिक, प्रोफेसर एमेरिटस, कैलगरी विश्वविद्यालय, कनाडा
प्रो. राजीव आहूजा, निदेशक आईआईटी रोपड़ और प्रोफेसर, उप्साला विश्वविद्यालय, उप्साला, स्वीडन
--
प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट नवाचार के लिए
डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष और सीईओ, परमाणु ईंधन परिसर, हैदराबाद
डॉ. एसएसवी. रामकुमार, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के निदेशक (शोध एवं विकास) और बोर्ड के सदस्य
--
सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के नेतृत्व में उत्कृष्टता के लिए
डॉ शैलेंद्र कुमार जोशी, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव, तेलंगाना सरकार
डॉ. दिनेश कुमार लिखी, सेवानिवृत्त अध्यक्ष, सह प्रबंध निदेशक, मिधानी
--
निजी क्षेत्र के नेतृत्व में उत्कृष्टता
सौरभ अग्रवाल, ग्रुप सीएफओ और निदेशक, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड
सुमित धवन, प्रेजिडेंट वीएम वेयर, पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया, यूएसए