हरिद्वार। गंगा में स्नान करते समय डूबने से तमिलनाडु के एक छात्र की मौत हो गई। तमिलनाडु से छात्रों का एक हरिद्वार घूमने के लिए हरिद्वार आया हुआ था।
और पढ़ें
पुलिस के अनुसार शनिवार को तमिलनाडु से 31 छात्रों सहित सात संरक्षकों का दल हरिद्वार घूमने के लिए आया हुआ था। शनिवार को छात्र सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में स्नान कर रहे थे। गंगा में स्नान करते हुए समय करियप्पा स्वामी (15) पुत्र राकेश निवासी चिन्नापुर तमिलनाडु गहरे पानी में चला गया और डूब गया। छात्र के गंगा में डूबने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तलाशी के बाद छात्र का शव ढूंढ लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। नगर कोतवाली के एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।