गोपेश्वर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में दो जगह पर शिविर लगाकर लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया। इनमें से 12 का स्पुटम सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
और पढ़ें
100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को ज्योतिर्मठ विकासखंड के टंगड़ी और कर्णप्रयाग विकासखंड के नौली बगड़ागांव मल्ला-तल्ला में स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना और निशुल्क जांच व उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में लोगों को टीबी के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी पुरोहित ने सभी लोगों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच कराएं। संवाद