एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Chamoli News: जीआईसी मैठाणा को पर्यावरण संरक्षण का सर्वोच्च पुरस्कार

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फोटो
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली। विश्व जैवविविधता दिवस पर दशोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। यह सम्मान जैव विविधता बोर्ड और नेचर साइंस इंस्टीट्यूट ने प्रदान किया। जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राम सिंह कैड़ा, नेचर साइंस इंस्टीट्यूट के निदेशक रमन कुमार और सचिव सौम्या प्रसाद ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रबंधन को यह पुरस्कार सौंपा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान खाली पेन का बैंक और ई-वेस्ट पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर पेड़ वाले गुरु जी धन सिंह घरिया के साथ ही छात्रा कविता, पुष्पा, आयुष, अभिनव, पवन को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें