एप डाउनलोड करें

टीचरों को अब तीन साल में प्रमोशन

ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 20 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों को अब तीन साल में प्रमोशन दिया जाएगा। इसके पहले प्रमोशन प्रक्रिया पांच साल फिर चार साल की गई थी। शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर प्राथमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा के जारी पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक टीचर जिनका अनुभव 3 साल का पूरा हो चुका है और जनपद में रिक्तियां उपलब्ध हैं। ऐसे टीचरों को दो वर्ष की शिथिलता प्रदान करते हुए प्रोन्नत किया जाए।

प्रमोशन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित व विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों के आवंटित विषयों को छोड़कर जो रिक्तियां हैं, उनमें प्रमोशन प्रक्रिया अपनाई जाए। पदोन्नति में पारदर्शिता बरतते हुए टीचरों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर नवीन तैनाती नियमावली के अनुसार पदस्थापित की जाए। यह ध्यान रखा जाए कि जिन टीचरों के विरुद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई गतिमान है तो उनकी पदोन्नति न की जाए। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक विज्ञान टीचर अवश्य रखा जाना है। पदोन्नति की कार्यवाही 10 मई तक पूरी किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2006 से प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों का पद सृजित करने पर रोक लगा दी गई थी। अब जब शिक्षामित्रों को सहायक टीचरों के पद पर समायोजित करना है तो शासन ने यह नई व्यवस्था लागू की है। उप्र बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को शनिवार शाम इस आशय से संबंधित पत्र जारी कर दिया है।

एक माह में दूसरी बार बदली प्रमोशन प्रक्रिया
उन्नाव। करीब एक माह पूर्व बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने सहायक टीचरों के प्रमोशन की प्रक्रिया में बदलाव किया था। तब पांच साल में होने वाले प्रमोशन को चार साल में करने का आदेश दिया था। अब जब पद फिर भी सृजित नहीं हो पाए तो प्रमोशन की प्रक्रिया में एक साल और घटा दिया गया और इसे तीन साल कर दिया गया।

वर्जन
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर प्रमोशन की प्रक्रिया में एक साल और घटाया गया है। करीब एक माह पूर्व चार साल में प्रमोशन के आदेश हुए थे। जिसे तीस अप्रैल तक पूरा करना था। लेकिन पदों की कमी के चलते अब तीन साल कर दिया है। और तिथि बढ़ाकर दस मई कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें