एप डाउनलोड करें

जिले के एक लाख 78 हजार बच्चे परीक्षा में हुए शामिल

ब्यूरो/अमर उजाला/संभल Updated Tue, 15 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
 परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुईं। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू की गई।


शिक्षक न्याय पंचायत केंद्रों से प्रश्नपत्र लेकर अपने स्कूलों में पहुंचे। पहले दिन हिंदी की परीक्षा में जिले के 77 प्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षकों ने स्कूलों का निरीक्षण किया।



जिले के 1522 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू कराई गईं हैं। शिक्षा विभाग ने इस बार वार्षिक परीक्षाओं का तरीका बदल दिया है। परीक्षा के लिए बच्चों को उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराईं गईं, जबकि पिछले सालों में ऐसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन



शासन के निर्देश अनुसार स्कूलों में सीटिंग प्लान भी किया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राइमरी स्कूलों की उत्तर पुस्तिकाएं न्याय पंचायत कार्यालय पर जमा करवाईं गईं। जूनियर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं बीआरसी केंद्र पर जमा करवाईं गईं। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में जिले में 70 प्रतिशत बच्चे शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें