एप डाउनलोड करें

आलिम की परीक्षा निरस्त, 2600 परीक्षार्थी बैरंग

अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Tue, 12 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मदरसा परीक्षा
विज्ञापन

Next Article

जिस बात का डर था वही हुआ। आधी-अधूरी तैयारियां होने के कारण मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। अचानक परीक्षा केंद्र बदले गए। आलिम के 2600 छात्र-छात्राओं की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी।
और पढ़ें
विज्ञापन


यह परीक्षा सोमवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच होनी थी लेकिन सिटिंग प्लान ही नहीं बन सका था। परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से सुबह आठ बजे अव्यवस्था के माहौल में शुरू हो गई हैं।

बोर्ड ने रविवार को जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज सिरसी, राजकीय कन्या इंटर कालेज सिरसी व सरायतरीन के श्रीउम्मेदराय भारतीय इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया था। इन परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थियों को राजकीय कन्या इंटर कालेज व आजाद गर्ल्स इंटर कालेज संभल में बने परीक्षा केंद्रों पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


यही अव्यवस्था का कारण बना। सोमवार को आजाद गर्ल्स इंटर कालेज में आलिम के 2600 परीक्षार्थी देने पहुंच गए। सिटिंग प्लान नहीं हो सका। केंद्र व्यवस्थापक व स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था बढ़ने की वजह से आलिम की परीक्षा निरस्त कर दी गई। 

डा. किश्वर जहां, केंद्र व्यवस्थापक आजाद गर्ल्स इंटर कालेज संभल ने बतााया तीन केंद्र निरस्त होने के बाद आलिम की परीक्षा देने वाले 2600 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र आजाद गर्ल्स इंटर कालेज को बनाया गया। केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे और अव्यवस्था फैल गई तब अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दी जानकारी दी गई। उन्होंने आलिम की परीक्षा निरस्त करा दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें