कटघर थाने में एक छात्रा ने अपने प्रेमी पर बलात्कार का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
आरोपी के पिता और भाई ने पीड़िता को धमकाया कि अगर वह उसके बेटे से शादी करने के लिए ज्यादा दबाव बनाएगी तो उसकी हत्या कर देंगे। कटघर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता बीएससी की छात्रा है। उसने बताया कि मूंढापांडे गोबंदपुर गतौरा निवासी जीवेंद्र यादव पुत्र ऋषिपाल यादव के ताऊ हमारे घर के पास ही रहते हैं।
जीवेंद्र अपने ताऊ के घर आता था। जबकि उसकी बहन मेरी सहेली है। इसी बीच जीवेंद्र और मेरे बीच प्रेम संबंध हो गए थे। उसने मुझे शादी का झांसा दिया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दोबारा बलात्कार किया।
पीड़िता और उसके परिजन के लोगों ने आरोपी के पिता ऋषिपाल यादव व भाई धर्मेंद्र यादव से शिकायत की तो उन्होंने जान से मरवाने की धमकी दी। एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।