मधुबन नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो बनियाबान तिराहे पर सड़क के किनारे नगर पंचायत के किए कूड़ा डंप करने से निकल रही दुर्गंध से परेशान वार्ड के लोगों ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी को पत्रक सौंप कर समस्या समाधान की मांग किया है। नगर पंचायत के 15 वार्डों से घरों से निकलने वाला प्रतिदिन लगभग 4.83 मीट्रिक टन कचरे को नगर पंचायत में लगे टैक्टर ट्राली तथा ठेले से ककराडीह ,खीरीकोठा एवं बनियाबान तिराहे पर डंप किया जाता है। डंप किए गए कूड़े का ढेर दिन रात जलते रहने से जहां वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है ,वहीं बनियाबान तिराहे पर डंप कूड़े के ढेर से दुर्गंध निकलने से पास के बस्ती के लोगों को दुश्वारियां झेलने को विवस होना पड़ रहा हैं। वार्ड के महेंद्र कुमार का कहना था कि कूड़ा के दिन रात जलने से आग लगने के साथ ही वायुमंडल को खतरा हैं वही इससे निकलने वाले दुर्गंध के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं ।पूर्व प्रधान अनिल मल्ल का कहना हैं कि नगर पंचायत कस्बे के समीप कूड़ा फेंककर चला जाता है। जब समस्या समाधान के बावत अधिशासी अधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन वे संवेदनहीन बने रहे।विजय कुमार, विजय मल्ल, बुद्धू प्रसाद, खरभान आदि ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि कस्बा के समीप डंप किए जा रहे कूड़े के ढेर से निकल रही दुर्गंध का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड के लोग आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
और पढ़ें