एप डाउनलोड करें

नौहझील में वृद्धा की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील के बाजना तिराहे पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

Next Article

नौहझील (मथुरा)। शुक्रवार को कस्बा नौहझील के बाजना तिराहे पर नशे में धुत एक युवक ने उत्पात मचाया। शराब के नशे में सुध-बुध खो चुके युवक को नौहझील पुलिस पकड़ कर थाने ले जाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही युवक को पुलिस गाड़ी में बैठाने लगी, तभी युवक और दरोगा में नोकझोंक शुरू हो गई। यहां तक कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई। बेटे को पिटता देखकर मां उसे बचाने पहुंच गई। पुलिस से बेटे को बचाते हुए मां सड़क पर गिर गई। आनन-फानन में वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों में उबाल आ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन

नौहझील के द्रोपदी चौक निवासी नरेश पुत्र स्व. वेदप्रकाश ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में हुए इस बवाल में युवक नरेश की मां गीता देवी की जान चली गई। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से वृद्धा की मौत हुई है। करीब शाम 3:40 बजे गुस्साए ग्रामीणों ने बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मांट कृष्णानंद तिवारी, सीओ मांट रविकांत पाराशर सहित मांट, सुरीर व शेरगढ़ थानों का फोर्स बाजना तिराहे पर पहुंच गई। एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
लॉकडाउन में जी का जंजाल बन गई है शराब
लॉकडाउन में भले ही हर आवश्यक वस्तु के लिए जनता में भागदौड़ मची हुई है। शराब की बिक्री शुरू होते ही जगह-जगह बवाल शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कस्बा नौहझील में भी शराब के कारण जमकर बवाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें