एप डाउनलोड करें

संस्कृत की परीक्षाएं आज से

ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 28 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा परिषद ‌की परीक्षाओं की तैयारी पूरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

Next Article

 उप्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा, पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2700 परीक्षार्थियों के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में बनाए गए केंद्रों में बाली राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नारंग संस्कृत माध्यमिक लघु विद्यालय घुघली, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज धनगढ़ी, एलबीएस फरेंदा, जनता इंटर कॉलेज व सोनमति देवी संस्कृत विद्यालय परसौना शामिल हैं। प्रथमा, पूर्व मध्यमा व उत्तरमध्यमा में कुल 2700 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 7.30 से 10.30 तक तथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन


 केंद्राध्यक्षों ने छात्र हित में निर्णय लिया है कि 28 मार्च से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत परीक्षा का बहिष्कार नहीं करेंगे। लेकिन शिक्षा विभाग के अतिरिक्त किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। संस्कृत शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान मिश्र एवं प्रधानाचार्य संस्कृत उमा विद्यालय जमुई पंडित डॉ. ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। कहा है कि छात्र हितों को ध्यान में रख कर सभी केन्द्राध्यक्षों से सहयोग की बात हुई है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें