एप डाउनलोड करें

UPPSC: लोअर-प्री स्थगित होने की अफवाह गलत

ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Apr 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक परीक्षा-2013 रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन


परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों में होगी, जिसमें साढ़े चार लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधिकतर परीक्षार्थियों के केंद्र दूसरे जिलों में बनाए गए हैं। इसकी वजह से अभ्यर्थियों की संबंधित जिलों के लिए रवानगी भी शुक्रवार को शुरू हो गई।

हाईकोर्ट में याचिका को लेकर परीक्षा स्थगित होने की दिन भर अफवाह रही।

अभ्यर्थियों के बीच दुविधा की स्थिति खत्म

अभ्यर्थियों के बीच दुविधा की यह स्थिति देर रात तक बनी हुई थी और स्थिति स्पष्ट करने के लिए अखबार के दफ्तर में उनके लगातार फोन आते रहे। आयु सीमा में छूट को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका कर रखी है। उसमें बुधवार को सुनवाई होगी।

इसके अलावा अभ्यर्थियों का यह भी कहना था कि लोकसभा चुनाव में बीएलओ बनाए गए कर्मचारियों ने भी याचिका दाखिल की है। अभ्यर्थियों के अनुसार बीएलओ का कहना है कि चुनाव के साथ परीक्षा की ड्यूटी करना कठिन है।

इन दोनों याचिकाओं को लेकर परीक्षार्थियों में परीक्षा स्थगित होने की अफवाह रही।

परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाना है। इसलिए भी उनमें सच्चाई जानने के लिए अधिक उतावलापन रहा।

हालांकि आयु सीमा में छूट से संबंधित याचिका में तो स्थिति स्पष्ट हो गई लेकिन दूसरी याचिका को लेकर सवाल अब भी बना हुआ है। याचिका हुई है या नहीं और हुई है तो उसमें फैसला क्या हुआ है इसको लेकर दुविधा बनी रही।

आयोग के सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों की याचिका के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एक अन्य याचिका में परीक्षा स्थगित करने को लेकर कोई आदेश नहीं हुआ है। ऐसे में परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें