हरदोई। राज्यसभा में मंगलवार को सांसद नरेश अग्रवाल ने सराफा कारोबारियों का मुद्दा उठाया। कहा कि स्वर्णकार एक्साइज ड्यूटी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं। एक्साइज ड्यूटी से भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
उन्होंने केंद्र किसानोें का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार किसानों से वसूली के लिए उन्हे जेल भेज देती है जबकि 60-70 करोड़ रुपये बड़े उद्योगपतियों पर बाकी हैं। किसानों के कर्ज को माफ किया जाए। किसानों के स्वास्थ्य बीमा का पैसा केंद्र सरकार दे।
उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के सात लाख करोड़ रुपये बाकी है जबकि सरकार कहती है कि 96 प्रतिशत वसूली नहीं हो सकती है। सातवें कमीशन लागू करने के लिए पैसा कहां से आएगा। कहने की बात नहीं पर सरकार 164 पोंजी स्कीम के प्रयोग पर लगाम नहीं लगा पा रही है।