एप डाउनलोड करें

गैरहाजिर दस परिचालक नौकरी से निकाले गए

ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 03 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

हापुड़ डिपो की बसों में तैनात लापरवाह परिचालकों पर एआरएम की निगाह टेढ़ी हो गई है। छह महीने से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित दस संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन


20 अन्य लापरवाह चालक व परिचालकों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई से डिपो के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर करीब 110 बसों का संचालन होता है।

डिपो की प्रत्येक बस से परिवहन निगम को रोजाना करीब 20 हजार रुपये का राजस्व मिलता है। लेकिन इन बसों पर तैनात चालक व परिचालकों की लापरवाही से विभाग को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने लापरवाह परिचालकों के रिकॉर्ड को खंगलवाया। इसमें दस परिचालक ऐसे मिले, जो छह महीने से बिन बताए अनुपस्थित थे। एआरएम ने तत्काल प्रभाव से गौरव शर्मा, दिनेश कुमार,

अशोक कुमार, अनुज, शाहिद, इशरार, संदीप, राजेश कुमार, मनोज कुमार, मंगल सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही लापरवाह 20 परिचालकों के रिकॉर्ड को खंगालकर जल्द रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह का कहना है कि कार्य के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है, भविष्य में भी लापरवाह कर्मियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें