एप डाउनलोड करें

ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच घटता जा रहा जांच का आंकड़ा

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कोरोना की जाँच कराती महिला। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

Next Article

ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच घटता जा रहा जांच का आंकड़ा
और पढ़ें
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली-एनसीआर में ओमिक्रॉन की दस्तक के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दायरे को सीमित कर लिया है। जुलाई के बाद से लगातार जांच का आंकड़ा घटता ही जा रहा है। इस महीने सिर्फ 18 हजार लोगों की ही सैंपलिंग हुई है। जबकि शासन ने बाहर से आने वालों के रैंडम जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी टीमें नहीं दिखती।
विशेषज्ञों ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रसार की गति को चौंकाने वाला बताया है। यह डेल्टा स्वरूप से कहीं अधिक तेजी से फैलता है। हाल ही में पड़ोसी जिला गाजियाबाद में ओमिक्रॉन के केस मिले थे। हापुड़ के अधिकांश लोग गाजियाबाद या दिल्ली नौकरी के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

शासन ने सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर रैंडम जांच के आदेश दिए हैं, ताकि दूर दराज से आने वाले संदिग्धों को पहले ही ट्रैक किया जा सके। हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग इसमें लापरवाही कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद से अब तक जांच के दायरे में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी है। पहले जहां दो हजार तक जांचें हो रहीं थी, अब वह घटकर एक हजार से भी कम रह गई हैं। अस्पताल में आने वाले संदिग्धों तक की जांच नहीं हो रही।
बीते पांच महीने में जांच की स्थिति-
महीना जांच
अगस्त 48 हजार
सितंबर 42 हजार
अक्तूबर 37 हजार
नवंबर 28 हजार
दिसंबर 18 हजार (20 दिसंबर तक)
---
बीते छह दिनों में जांच की स्थिति
तिथि जांच
19 दिसंबर 718
18 दिसंबर 937
17 दिसंबर 944
16 दिसंबर 1020
15 दिसंबर 945
14 दिसंबर 933
(नोट: जुलाई, अगस्त महीने में प्रतिदिन 1800 से दो हजार लोगों की जांच होती थी। )
-----
जिले में अब तक 8.23 लाख जांच
जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग 823865 लोगों की जांच करा चुका है, इन संदिग्धों में 4.99 लाख की एंटीजन और 3.21 लाख की आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 12313 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं।
फिलहाल कोरोना मुक्त है जिला
जिला फिलहाल कोरोना मुक्त है। जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों पर गौर करें तो यह 98.25 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.75 प्रतिशत है। अब तक जिले में कोविड से 216 मौतें हो चुकी हैं।
मानक के तहत नहीं होती सैंपलिंग
कोविड की जांच में घोर लापरवाही बरती जा रही है। बूथों पर तैनात टेक्नीशियन लोगों से ही उनके सैंपल कराते हैं। बीते दिनों यह मामला सामने आया था, जिसमें मानक के तहत सैंपलिंग तक नहीं हो रही थी।
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल मरीज-----12313
स्वस्थ मरीज----12097
मृतक--------216
कुल जांच-----823865
----
-जांच बढ़ाने के दिए हैं आदेश-
कोविड की जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं, रैंडम जांच के साथ ही बस, रेलवे स्टेशन पर भी टीमें भेजी जा रही हैं। खांसी, बुखार या कोविड के लक्षण वाले मरीज खुद भी बूथों पर जाकर जांच करा सकते हैं। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें