एप डाउनलोड करें

Video: प्रेमी-प्रेमिका ने कुएं में कूदकर दी जान, बड़ा सवाल आखिर क्यों चुना दोनों ने ये खौफनाक रास्ता?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पैलानी (बांदा) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Dec 2025 08:28 PM IST

सार

चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आत्महत्या की बात सामने आई है। ग्रामीण प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
कुएं में कूदे प्रेमी और प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा स्थित चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में प्रेम प्रसंग का मामला शुक्रवार को दो जिंदगियों की मौत पर जाकर थम गया। गांव निवासी युवक और युवती ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

और पढ़ें
विज्ञापन

कुएं के पास मिला अंकित का मफलर
शुक्रवार की सुबह अतरहट गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित सिंह गुरुवार की शाम परिजनों से शराब के नशे में झगड़कर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत में स्थित कुएं पर पहुंचा। जहां देर रात उसने कुएं पर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब परिजनों को हुई जब वह शुक्रवार की सुबह उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे। जहां परिजनों को कुएं के पास शराब की बोतल, पान-मसाला व युवक का मफलर रखा मिला। जिसके बाद उन्होंने देखा तो उन्हें युवक का शव कुएं के पानी में उतराता हुआ दिखा। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। 

मरने से पहले किया था बहन को फोन
दिवंगत युवक के बड़े भाई कृष्ण ने बताया कि अंकित ने अपनी बहन भारती, जो गांव में ही ब्याही है उसको कॉल कर कहा कि वह कुएं में कूदकर जान देने जा रहा है। बहन ने घबराकर तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण रातभर अंकित की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

भाई संग मिलकर खेती करता था अंकित
सुबह कुएं में शव मिलने के बाद कांटा की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अंकित दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसने कक्षा 12 तक पढ़ाई की थी और बड़े भाई कृष्ण के साथ मिलकर खेती करता था। बेटे की मौत से मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अंकित की मौत की खबर सुनते ही कलावती ने भी दी जान
इधर, अंकित का शव कुएं से निकाले जाने की खबर जैसे ही गांव में फैली, तभी गांव की 19 वर्षीय युवती कलावती भी घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार कलावती अपनी बहन की बेटी अंजलि को साथ लेकर मां से यह कहकर निकली थी कि वह खेत में चारा काटने जा रही है और खेत की निगरानी करेगी। दोपहर करीब 11 बजे कलावती गांव के ही होरिहा डाड़ स्थित कुएं के पास पहुंची और अचानक कुएं में छलांग लगा दी। यह देख साथ मौजूद छोटी बहन अंजलि जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कलावती चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां रम्मी बदहवास हो गई हैं।

पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग का मामला 
चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आत्महत्या की बात सामने आई है। ग्रामीण प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें