एप डाउनलोड करें

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, मालवा एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन रहीं प्रभावित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मथुरा जंक्शन और बाद रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली से झांसी जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। एक घंटे तक मथुरा-आगरा रेलमार्ग बाधित रहा। तीन प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
और पढ़ें
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार रात नौ बजे दिल्ली के तुगलकाबाद से मालगाड़ी झांसी जा रही थी। मथुरा जंक्शन से मालगाड़ी 9:30 बजे गुजरी। मथुरा व बाद रेलवे स्टेशन के बीच नरहौली गांव निकलते ही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। 

मालगाड़ी के गार्ड ने इसकी सूचना चालक दल को दी। सूचना पर मथुरा जंक्शन से परिचालन शाखा के कर्मचारी, जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और मालगाड़ी के आगे के हिस्से को वापस कराया। 
विज्ञापन

ऑपरेटिंग शाखा के लोगों ने कपलिंग को सही किया और मालगाड़ी को आगरा की ओर रवाना किया। इसके चलते इलाहाबाद से जयपुर जा रही इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस को कोसीकलां व मथुरा स्टेशन पर रोके रखा। 

वहीं मालवा एक्सप्रेस को 20 मिनट छाता व मथुरा जंक्शन पर रोके रखा। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी की देर रात कपलिंग टूट गई थी। इससे तीन ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। कपलिंग सही कराकर मालगाड़ी को रवाना करा दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें