ताजनगरी में 12 साल पुराने जीआरपी आगरा कैंट के मामले में इटावा से भाजपा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने गुरुवार को स्पेशल जज (एमएलए-एमपी) कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। उन्हें अपने बचाव में गवाह पेश करने के लिए उन्हें 23 सितंबर की तिथि नियत की है।
आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना को लेकर आंदोलन के दौरान 26 सितंबर 2009 को अधिवक्ताओं ने राजनैतिक दलों के साथ राजामंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। मामले में तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक राजामंडी ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सुबह 8:45 बजे से सुबह 11:30 बजे तक ट्रेनों का आवागमन रोकने का आरोप लगाया गया था।
मामले में ये नेता हैं नामजद
इस मामले में भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल, कांग्रेस नेता इंदिरा वर्मा, उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक केडी शर्मा, सचिव अरुण सोलंकी सहित अन्य को नामजद किया गया था।
आगरा: दस साल पहले कलक्ट्रेट में किया था प्रदर्शन, सांसद रामशंकर कठेरिया, मेयर सहित 11 आरोपी बरी
मुकदमे में भाजपा सांसद की पत्रावली अन्य आरोपियों से पृथक कर दी गई थी। सांसद ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश होकर धारा 313 सीआरपीसी के तहत मुल्जिम बयान दर्ज कराया। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट नीरज गौतम ने अब सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।