एप डाउनलोड करें

गूगल को तमिलनाडु की कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की भारतीय इकाई गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कोयम्बटूर (तमिलनाडु) की अदालत ने नोटिस जारी किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


कोर्ट ने गूगल इंडिया और उसकी वीडियो वेबसाइट यू-ट्यूब को उस शिकायत के बाद नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि सामान्य मैटर सर्च करने पर सर्च इंजन पोर्नोग्राफिक और सेक्स संबंधित मैटर के लिंक उपलब्ध कराता है।

सॉफ्वटवेयर इंजीनियर सी अशोक कुमार ने हाल ही में गूगल पर 'हॉटमेल' सर्च करने के दौरान हुई दिक्कत के बाद अदालत में शिकायत पत्र दिया है।

उन्होंने बताया कि जब मैं hot लिख रहा था तो गूगल सर्च इंजन ने अश्लील सामग्री से संबंधित लिंक और पोर्नोग्राफिक लिंक दिखाने शुरू कर दिए।

शिकायतकर्ता ने बताया मेरे घर बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और परीक्षा की तैयारी करते हैं। सर्च इंजन द्वारा दी जाने वाली अश्लील सामग्री से बच्चे भ्रमित होंगे।
विज्ञापन


अदालत द्वारा जारी किया गया नोटिस गूगल इंक को जल्द ही मिल जाएगा। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 जून को होगी।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें