एप डाउनलोड करें

Linkedin में आया यह नया अपडेट, मिलेगा फेसबुक का खास फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 09 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
LinkedIn Reactions - फोटो : LinkedIn blog
विज्ञापन

Next Article

सोशल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने एक नया अपडेट जारी किया है। लिंक्डइन पर भी आप फेसबुक की तरह रिएक्शन दे सकते हैं। अभी तक लिंक्डइन पर सिर्फ लाइक, कॉमेंट और शेयर करने का विकल्प था लेकिन अब आप किसी पोस्ट पर रिएक्शन दे सकते हैं। लिंक्डइन पर रिएक्शन के लिए आपको सेलिब्रेट, लव, इनसाइटफुल और क्यूरियस जैसे विकल्प मिलेंगे।

और पढ़ें
विज्ञापन


लिंक्डइन ने इस फीचर को पिछले महीने ही जारी किया है। लिंक्डइन के रिएक्शन फीचर को भी इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक की तरह ही लाइक बटन पर कर्सर ले जाकर थोड़ा इंतजार करना होगा या फिर यदि आप फोन में लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको लाइक बटन को थोड़ी देर दबाकर रखना होगा।

इसके बाद आपको रिएक्शन के बटन नजर आएंगे। इसके बाद आपको चार विकल्प मिलेंगे जिनमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी एक रिएक्शन का चयन कर सकते हैं। लिंक्डइन के इस फीचर का फायदा उसके 50 करोड़ यूजर्स को होगा।
विज्ञापन




लिंक्डइन ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी। कंपनी ने लिखा, 'आप किसी की उपलब्धि की तारीफ करने के लिए सेलिब्रेट रिएक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिएक्शन में मौजूद क्यूरियस बटन का इस्तेमाल आप अपनी इच्छा को जाहिर करने के लिए कर सकते हैं, वहीं आप इनसाइटफुल का इस्तेमाल किसी आइडिया के लिए कर सकते हैं।'

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि नए रिएक्शन बटन के आने के बाद पुराना लाइक बटन गायब हो गया है। पुराना लाइक बटन अब भी पहले की तरह ही काम करेगा, वहीं थोड़ी दर उसे दबाकर रखने के बाद ही रिएक्शन बटन नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें