Goa सरकार ने मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रही है, हालांकि यह सर्विस कुछ तटीय इलाकों और कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए ही होगा। इसके लिए गोवा पर्यटन विकास निगम (जीटीडीसी) ने तमाम टैक्सी ऑपरेटर्स को नए मोबाइल ऐप आधारित सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन की मांग की है।
और पढ़ें
सरकार के इस फैसले का ओला ने पहले विरोध भी किया है। ओला ने कहा था कि सरकार के इस कदम से उसका बिजनेस प्रभावित होगा। वहीं GTDC के मार्केटिंग डायरेक्टर निखिल देसाई ने सोमवार को कहा कि ऐसे टैक्सी ऑपरेटर जो गोवा में कैब चला रहे हैं, वे भी इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
नई ऐप आधारित सर्विस की सेवाएं GTDC के आसपास के होटल्स, एयरपोर्ट, पणजी आदि इलाकों में मिलेगी। टैक्सी ऑपरेटर्स को ऑनलाइन सर्विस के लिए जारी नियमों का पालन करना होगा।