एप डाउनलोड करें

सिंगापुर: घर-घर दूध और अंडे पहुंचाता है यह रोबोट, जानें इसकी खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर नगर Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 12 Apr 2021 04:08 PM IST

सार

सिंगापुर की एक कंपनी ने स्पेशल रोबोट तैयार किया है जो कि शहर में लोगों के घर जाकर दूध, अंडे और जरूरी चीजों की डिलीवरी करने में सक्षम है।
विज्ञापन
Otsaw Camello - फोटो : facebook.com/OtsawDigital/
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होम डिलीवरी की सुविधा तो पहले से ही भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में थी लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इसमें काफी तेजी आई है। कई देशों में ड्रोन के जरिए घरेलू इस्तेमाल की चीजों की डिलीवरी हो रही है। अब सिंगापुर की एक कंपनी ने स्पेशल रोबोट तैयार किया है जो कि शहर में लोगों के घर जाकर दूध, अंडे और जरूरी चीजों की डिलीवरी करने में सक्षम है।

और पढ़ें
विज्ञापन


इस खास रोबोट को OTSAW डिजिटल ने तैयार किया है और इसे Camello नाम दिया गया है। इस रोबोट के जरिए एक साल तक ट्रायल के दौरान 700 घरों में रोजमर्रा की चीजों की डिलीवरी की जाएगी। एक एप के जरिए अंडे, दूध, सब्जी आदि की बुकिंग होगी उसके बाद रोबोट घर पर सामान डिलीवरी करने पहुंचेगा। रोबोट के घर के नजदीक आने पर यूजर्स को एप में नोटिफिकेशन मिलेगा। यह रोबोट अपार्टमेंट की लॉबी या किसी खास पिक प्वाइंट पर सामान की डिलीवरी करेगा। इस रोबोट में 3D सेंसर, एक कैमरा और दो कंपार्टमेंट हैं जिसमें 20 किलोग्राम तक के सामान ले जाए जा सकते हैं।

एक दिन में आप चार या पांच डिलीवरी करवा सकते हैं, जबकि विकेंड यानी शनिवार को हाफ डे तक ही डिलीवरी होगी। प्रत्येक डिलीवरी के बाद यह रोबोट खुद को अल्ट्रा वॉयलेट लाइट के जरिए सैनेटाइज करता है। ट्रायल के दौरान एक 25 वर्षीय युवक ने इस रोबोट से होम डिलीवरी करवाई है। युवक का कहना है यह रोबोट उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो खुद बाजार से सामान लाने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें