एप डाउनलोड करें

नोकिया का नया फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोकिया ने सस्ते फोन लांच करने वाली कंपनियों को टक्कर देने के लिए बेहद सस्ते मोबाइल को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक नए फोन का बैटरी बैकअप 35 दिन है।
और पढ़ें
विज्ञापन


सस्ते फोन तैयार करने वाली कंपनियां से नोकिया को लगातार चुनौती मिल रही है। फिनलैंड की कंपनी ने 1,200 रुपये में कलर मोबाइल 'नोकिया 105' को भारतीय बाजार में पेश किया है।

नए फोन के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब कंपनी ब्लैक-एंड-व्हाइट मोबाइल को नहीं पेश करेगी। देश और दुनिया के बाजारों के लिए नोकिया 105 को चेन्नई में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


नोकिया इंडिया के रीजनल जनरल मैनेजर टीएस श्रीधर ने बताया कि भारत, अफ्रीका और चीन में इंट्री लेवल फोन का भविष्य है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने सस्ते फोन को बाजार में पेश किया है।

नोकिया 105 को पहली बार बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2013 में पेश किया गया था। नोकिया का यह फोन उन लोगों को फोकस करेगा जिनके पास अभी तक भी मोबाइली कनेक्शन नहीं है।

कंपनी का दावा है कि नए मोबाइल का बैटरी बैकअप 35 दिन है, जो तेजी से मोबाइल ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करेगा। फोन में स्पीकिंग क्लॉक का भी फीचर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें