एप डाउनलोड करें

Moto Z2 प्ले हुआ लॉन्च, सिर्फ 2,000 रुपये में खरीदें

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 08 Jun 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Moto Z2 Play
विज्ञापन

Next Article

लेनोवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जेड2 प्ले लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग भी होने लगी है जो 14 जून तक चलेगी। 15 जून से मोटो जे2 प्ले की बिक्री ऑफलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से शुरू होगी। कंपनी ने फोन के साथ मोटो मॉड्स भी लॉन्च किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन

मोटो जेड2 प्ले की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्चिंग ऑफर

Moto Z2 Play
फोन की बॉडी मेटल यूनीबॉडी है और फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में दिया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी है। फोन में 2.2GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। भारत में 4GB RAM/64GB स्टोरेज के वेरियंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

इस फोन के कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपरचर F/1.7 है। वहीं फ्लैश लाइट के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है तो फोन 4G LTE को सपोर्ट करता है और इसमें वाई-फाई 802.11 a/g/b/n, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप सी (3.1), 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसके अलावा एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मोटो जेड2 प्ले के साथ मिलने वाले ऑफर

Moto Z2 Play
इस फोन की कीमत भारत में 27,999 रुपये, हालांकि सिर्फ 2,000 रुपये देकर ग्राहक इसे प्री-बुक कर सकते हैं और 10 महीने का जीरो परसेंट ब्याज के बाकी पैसे चुका सकते हैं। इसके अलावा प्री-बुकिंग पर मोटो आर्मर पैक मिल रहा है जिसमें एल्यूमीनियम केस, बैक शेल, सेल्फी स्टिक और प्रोटेक्टिव फिल्म शामिल हैं। वहीं इस फोन के साथ जियो के सिम पर 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें